रुडकी, जुलाई 29 -- लक्सर। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पुलिस टीम ने सुल्तानपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से सौ प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान मुन्तियाज उर्फ छोटा पुत्र तासीन निवासी अंसारी कोठी के पास, सुल्तानपुर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...