संभल, मार्च 11 -- नगर पंचायत नरौली में रमजान, आगामी त्यौहार ईद और नवरात्री को देखते हुऐ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ दीपक तिवारी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। शाम लगभग सात बजे सीओ दीपक तिवारी द्वारा रमजान व आगामी त्यौहार ईद व नवरात्री को देखते कस्बे में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये अन्य अधिकारी व पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया । पैदल मार्च सब्जी मंडी, मैन मार्केट, सर्राफ मार्केट, जामा मस्जिद तिराहा, पीपल वाला, धीमर वाली पुलिया, मकुपुरा आदि मोहल्लों में होकर किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बनियाठेर मनोज वर्मा, रामविनय चाहर, चमन सिंह नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.