लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- पलियाकलां। रविवार को शहर में रमजान व होली के त्योहार के मद्देनजर पलिया पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सभी लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की। सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार की अगुवाई पलिया थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने पुलिस चौकी, स्टेशन रोड, मेला रोड, मोहल्ला माहीगिरान, व नगर पालिका रोड से फ़्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जुलूस के रास्ते मे पड़ने वाली जामा मस्जिद, होलिका दहन स्थल का भी सीओ व थाना प्रथारी ने निरीक्षण किया। फ़्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने राहगीरों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। साथ ही अराजकतत्वों से शख्ती से निपटने का भी संदेश दिया। इस दौरान एसएसआई रामजीत यादव, कस्बा इंचार्ज प्रेम नारायण व एसआई दीपांकर पराशर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.