गिरडीह, दिसम्बर 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के दक्षिणी छोर के सुदूरवर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व गिरिडीह के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार ने किया। उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी सुमित प्रसाद, पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, थाना प्रभारी प्रणीत पटेल व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अभियान के दौरान पुलिस बल ने भरखर, नगलो, पारगो तिलैया, सियारी मोड़ सहित आसपास के जंगली क्षेत्रों एवं दुर्गम गांवों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इलाके में आना-जाना करनेवाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा नक्सल समर्थकों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों और उनके समर्थकों के विरुद्ध कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.