बुलंदशहर, नवम्बर 11 -- बुलंदशहर, संवाददाता। जिला पुलिस ने अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से 304 अवैध लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। इसके साथ ही करीब 465 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराते हुए मानकों के अनुरूप कराई गई है। पुलिस के अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर निर्धारित संख्या से अधिक लाउडस्पीकर लगे मिले, जबकि कई लाउडस्पीकरों की आवाज बेहद अधिक पाई गई। शासन के निर्देश पर जिले के सभी थाना-कोतवाली क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध रुप से लगे कुल 304 लाउडस्पीकरों को उतारा गया तथा 465 लाउडस्पीकरों की मानक के अनुसार आवाज कम कराई गई है। उतारे गये लाउडस्पीकरों को स्थानीय मदरसों/स्कूलों को प्रदान किया जा रहा है। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.