मिर्जापुर, फरवरी 17 -- लालगंज। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ अमर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने मंदिरों और मस्जिदों की सघन जांच कर मानक के विपरीत लगाए गए आधा दर्जन लाउडस्पीकरों को उतरवा दिए। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक लालगंज पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थलों पर पहुंचे और लाउडस्पीकरों की संख्या, वैध अनुमति पत्र तथा निर्धारित ध्वनि सीमा का परीक्षण किया। जांच में जहां तय मानक से अधिक लाउडस्पीकर पाए गए, वहां लगाए गए अतिरिक्त लाउडस्पीकर को उतरवा कर थाने उठा ले गए। पुलिस के मुताबिक आधा दर्जन लाउडस्पीकर उतरवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ध्वनि विस्...