बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- नगर कोतवाली पुलिस ने ठगी को अंजाम देने वाले दो शातिर टप्पेबाजों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा इन आरोपियों की अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। नगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि डीएम एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अनुमोदित गैंगचार्ज के अनुसार गैंग लीडर चांद मोहम्मद निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) और मुबारिक निवासी पलवल(हरियाणा) द्वारा टैप बाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है इन लोगों द्वारा कई लोगों से सम्मोहित कर उनके जेवरात हड़प लेने की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि उक्त गिरोह का जिले में काफी आतंक है, जिसके चलते कोई भी उनके खिलाफ गवाही देने की हिम्मत नहीं कर पाता है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ 2/3...