पूर्णिया, अप्रैल 24 -- केनगर, एक संवाददाता।चम्पानगर थाना पुलिस ने बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो शराबियों को नशे की हालत में हंगामा करते गिरफ्तार किया। दोनों को मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जगनी पंचायत के जयकृष्णपुर कटहा गांव निवासी संजीव कुमार यादव का 20 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार तथा नगर पंचायत चम्पानगर वार्ड संख्या-6 स्थित रामनगर दुर्गा मंदिर टोला निवासी विशो कामती का 36 वर्षीय पुत्र मुकेश कामती शामिल है। पुलिस के अनुसार दोनों शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने सात शराबियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा सूचना मिलने पर गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए दोन...