मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों वाहन चोरों का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन महावीर सिंह चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के माडल टाउन व रेलवे स्टेशन के समीप से दो बाइक चोरी हुई थी। पुलिस टीम तभी से वाहन चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चोर आकाश उर्फ राजा निवासी बलियाखेडी थाना गागलहेड़ी सहारनपुर व इसफाक निवासी ग्राम उमाही थाना नागल जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों की निशानदेही चोरी की दोनों बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों वाहन चोरों का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...