मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की। पुलिस ने यक्ष ऐप के माध्यम से चोरों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने दोनों वाहन चोरों का चालान कर दिया।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सुजडू निवासी शाकिर ने 27 अप्रैल को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी। तीन दिन बाद सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित कचहरी परिसर से एक बाइक चोरी की घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी। एसएसपी ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरी करने वाले आरोपियों की फोटो यक्ष ऐप पर डालकर ट्रेस किया। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को वाहन चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.