पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार कर भेजा जेल
सोनभद्र, मई 26 -- सोनभद्र। थाना मांची पुलिस ने दो वारंटियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम ढोसरा निवासी सुरेन्द्र तथा इन्द्र बहादुर को न्यायालय जूनियर डिवीजन एफटीसी कोर्ट की तरफ से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी पनौरा उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, पीआरडी सुरेश शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.