पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जौनपुर, मई 31 -- गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर पुलिस ने रविवार को दो अलग अलग मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ गंगा सागर मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत 26 मई को एक युवती के घर से बिना बताए कहीं चले जाने के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान आदर्श उर्फ नान्हक पुत्र संचम निवासी ग्राम असवारा का नाम प्रकाश में आया, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना अमरा नहर पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य मामले में भोलू उर्फ आनन्द प्रकाश निवासी ईशापुर थाना कोतवाली जौनपुर वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर केशवपुर क्रासिंग के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.