पूर्णिया, मार्च 25 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने सोमवार संध्या गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में गोकुलपुर पंचायत के चेथरिया पीर टोला निवासी राणा मेहता का 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार एवं बनभाग चुनापुर पंचायत के बनभाग गांव निवासी पदुमलाल पासवान का 42 वर्षीय पुत्र विनोद पासवान शामिल है। उन्होंने बताया कि आदित्य कुमार शराब के नशे में अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं, विनोद पासवान शराब से जुड़े एक मामले में दर्ज प्राथमिकी में फरार चल रहा था जिसे गश्ती के दौरान पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आदित्य कुमार की मेडिकल जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.