काशीपुर, अप्रैल 22 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार की रात आईटीआई पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान हिम्मतपुर में नमकीन फैक्ट्री के पीछे मैदान में दो संदिग्ध युवक घूमते दिखाई दिए। जिनको पुलिस ने रोक कर तलाशी ली, तो उनके कब्जे से एक किलोग्राम गाजा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम तेजा सिंह पुत्र मक्खन सिंह व सचिन पुत्र मुकेश निवासीगण मंगल बाजार आलू फॉर्म बताया। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.