विकासनगर, फरवरी 19 -- सेलाकुई पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे। वारंटियों की पहचान सुनील कुमार मित्तल, निवासी निगम रोड और अखिल शर्मा पुत्र राजेश, निवासी निगम रोड के रूप में हुई। थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने कहा कि दोनों लंबे समय से तय तिथि पर कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...