पुलिस ने दो पीड़ितों का वापस कराया पैसा
बलिया, मई 5 -- बलिया। जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने मंगलवार को साइबर अपराधियों द्वारा निकाले गये पैसे वापस कराये। रुपये खाते में लौटने के बाद पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया। भीमपुरा नम्बर एक निवासी पंकज ने पुलिस को बताया था एक मई को बैंक खाते से धोखा देकर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को पैसा वापस करा दिया गया।इसी प्रकार गड़वार पुलिस ने 18 फरवरी को खाते से स्थान्तरित करीब आठ हजार रुपये होल्ड कराकर मंगलवार को शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ गड़वार हितेश कुमार, एसआई अब्दुल हफीज, सिपाही भीम कुमार, विवेक, लवकुश गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.