मुजफ्फर नगर, नवम्बर 12 -- शहर कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों से पुलिस ने चोरी का तांबे का तार, फर्जी बिल व एक कार पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़कली कट के पास से शातिर चोर अंकुर तायल निवासी शिवनगर व विशाल निवासी बीनपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 286 ग्राम तांबे का तार , 3 फर्जी बिल, 3 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी फर्जी तरीके से तांबा खरीदकर फर्जी बिलो के आधार पर आग बेच देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.