पुलिस ने दो घंटे में ढूंढा रुपयों से भरा बैग
फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- शिकोहाबाद में पत्नी को दवा दिलाने जा रहे एक युवक का बैग ऑटो में छूट गया। जिसमें हजारों रुपए रखे हुए थे। यात्री ने थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो घंटे के भीतर ही ऑटो चालक को ढूंढ़कर उसके बैग को वापस लौटा दिया। रामकिशोर राठौर निवासी रहट गली बड़ा बाजार बुधवार की सुबह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए आगरा जा रहे थे। वह एक ऑटो में सवार हुए। लेकिन बस स्टैंड पर उतरते ही वह अपना बैग ऑटो में भूल गए। उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। होमगार्ड कौशल ने सीसीटीवी आदि की जांच की बाद ऑटो चालक के घर तक पहुंच गए। पुलिस ने ऑटो चालक से बैग को बरामद कर शिकायतकर्ता को लौटा दिया। बैग में 10 हजार से अधिक की नगदी रखी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.