गाजीपुर, मई 22 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान फखनपुरा गांव के पास से गुरुवार को सुबह वांछित दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर नशीम खां उर्फ भोला बागपत जनपद के बडौत थाना क्षेत्र के बिजरौल का तथा दिलशाद उर्फऀ सिक्कू कुरैशी हल्ला उर्दू कॉलोनी, बडौत का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि 20 फरवरी को गो तस्करी के मामले में नसीम खां उर्फ भोला तथा दिलशाद कुरैशी उर्फ सिक्कु वांछित थे। गुरुवार को सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर थाने के उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ फखनपुरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास पहुंच गए। मुखबिर द्वारा बताई गई हुलिया के अनुसार वहां खड़े दोनों ...