गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कमिश्नरेट की नगर और ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने चोरी, गुमशुदा और लूटे गए 700 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी नगर ने पीड़ितों को उनके मोबाइल लौटाए तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि नगर और ट्रांस हिंडन जोन के विभिन्न थानों में बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी, छिनैती और गुम होने की शिकायतें लगातार दर्ज हो रही थीं। इन सभी मामलों को सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज कर तकनीकी निगरानी शुरू की गई। इसके बाद साइबर सेल, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मोबाइलों की लोकेशन चिन्हित की। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.