बरेली, दिसम्बर 15 -- फरीदपुर। फरीदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बकैनिया गांव में बंद पड़े भट्ठे से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। बदमाशों के पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई है। यह बाइकें उन्होंने आंवला, अलीगंज, पीलीभीत और फरीदपुर से चोरी की थीं। इंस्पेक्टर राधेश्याम के मुताबिक रविवार को सूचना पर बकैनिया गांव के पास बंद भट्ठे पर दबिश दी गई। इस दौरान घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश फरार हो गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम फरीदपुर के पचौमी गांव निवासी कैलाश और धीरपुर गांव निवासी मनजीत बताया, जबकि फरार साथ का नाम कैंट के मोहनपुर ठिरिया निवासी कुणाल बताया। उनके पास से 5 बाइकें बरामद की। ये अलीगंज के गांव गैनी के साहरूद्दीन, बिथरीचैनपुर के मेहतरपुर राजाराम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.