फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- नूंह, संवाददाता। पुलिस टीम ने दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों लंबे समय से फरार थे और राजस्थान में इनके खिलाफ केस दर्ज थे। कार्रवाई के बाद आरोपियों को आगे की जांच के लिए राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए टीम ने समन्वय के जरिए यह कार्रवाई की। अकरम खान निवासी घासेड़ा को आबकारी अधिनियम के मामले में पकड़ा गया। यह मामला वर्ष 2015 में थाना सूरजगढ़, राजस्थान में दर्ज हुआ था और उस पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित था। दूसरे आरोपी रोजे खां निवासी गांव ग्वारका को धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ वर्ष 2013 में थाना सिंघाना, राजस्थान में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज था। इस आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम था। पुलिस टीम ने दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.