किशनगंज, मार्च 25 -- पौआखाली। एक संवाददाता जियापोखर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जियापोखर थाना कांड संख्या-18/26 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने साजिद आलम (30) एवं साब बाबू (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जियापोखर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संबंधित बिंदुओं पर भी गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...