पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिमडेगा, अगस्त 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराज्यीय छापेमारी में पोक्सो एक्ट का वांछित और 18 वर्षों से फरार हत्या एवं 17 सीएलए एक्ट का स्थायी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि विशेष अभियान के तहत बानो थाना की पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय छापेमारी कर दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजा बड़ाईक को उड़ीसा के राउरकेला से गिरफ्तार किया है। वहीं एसडीपीओ ने बताया कि 18 वर्षों से फरार हत्या एवं 17 सीएलए एक्ट का स्थायी वारंटी पिंटू सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.