बगहा, मार्च 21 -- लौरिया, एक संवाददाता। लौरिया थाने की पुलिस ने लूट कांड के दो आरोपियों को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव के बबलू आलम के पुत्र अबुलैश आलम उर्फ अबुलैश (26) व साधु यादव का पुत्र राजकुमार उर्फ राज है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि लूट कांड में शामिल दोनों अपराधियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूट की बाइक व मोबाइल बरामद किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 16 दिसंबर को लौरिया के मटियरिया पुल के रास्ते में जमुनिया गांव से पहले शौरी माई स्थान के समीप बेतिया से जमुनिया जा रहे जयप्रकाश मिश्र के पुत्र विकास कुमार मिश्रा को चाकू मारकर घायल कर दिया था। उसकी बाइक, मोबाइल व 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.