पुलिस ने देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले की मानसी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हथियार तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना मिली थी कि मानसी थाना क्षेत्र के सिंघरसामा बहियार के पास जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दो लोगों की तलाशी ली, जिसमें उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष चौधरी और गांगो चौधरी के रूप में हुई है। इस मामले में मानसी थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.