आदित्यपुर, जनवरी 30 -- पुलिस ने देसी कट्टा के साथ बदमाश को दबोचा आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के इच्छापुर लाइन टोला में गुरुवार को पुलिस ने छापामारी कर एक बदमाश को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय सरदार उर्फ गोरा के रूप में हुई है। वह पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इलाके में घूम रहा है। सूचना सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। शुक्रवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.