देवघर, मार्च 19 -- देवघर। पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं की कानून, सुरक्षा और साइबर जागरूकता के प्रति सतर्क करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। बुधवार को यह कार्यक्रम देवीपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित किया । इस कार्यक्रम में देवघर पुलिस की टीम ने छात्राओं को तीन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। पुलिस टीम ने सबसे पहले साइबर फ्रॉड या साइबर धोखाधड़ी के बारे में बताया। छात्राओं को समझाया गया कि कैसे साइबर अपराधी ओटीपी, केवाईसी, अपडेट या लॉटरी जैसे झांसे देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्हें अनजान कॉल, लिंक और मैसेज से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की जानकारी भी दी गई।...