गोरखपुर, मई 27 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस टीम ने एक गुमशुदा बालक को बरामद कर नियमानुसार कार्रवाई कर परिजनों को सुपुर्द किया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीते मंगलवार को थाना स्थानीय पर डॉयल 112 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 14 वर्षीय बालक देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के ग्राम जगपुरा से अपने घर से नाराज होकर कहीं चले चला गया। उसके नहीं मिलने के संबंध में थाना पर सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। तलाश के क्रम में 14 वर्षीय नाबालिक बालक को चौरीचौरा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...