किशनगंज, अगस्त 14 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस व कृषि विभाग के द्वारा इन दिनों खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार की शाम रामपुर चेक पोस्ट के पास से एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 120 बोरी यूरिया खाद जप्त किया है। जप्त खाद के साथ वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई गश्ती टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा की गई। मामले में उर्वरक निरीक्षक मंजर अनीश के बयान पर किशनगंज सदर थाना में वाहन चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मामले में पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है की जप्त उर्वरक कालाबाजारी के लिए लाया जा रहा था। जिसे बंगाल के कानकी से दिघलबैंक ले जाया जा रहा था। पकड़ा गया चालक दिघलबैंक का रहने वाला है। चालक से उर्वरक का कागजात मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.