बिजनौर, अप्रैल 17 -- स्योहारा। पुलिस ने फिरोज पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रुड़की पठानपुरा निवासी चार बच्चों के पिता को शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया की उसके द्वारा ग्राम अलादीनपुर थाना स्योहारा निवासी एक युवती के साथ 3 वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज की थी और बुधवार को शहर के एक बैंकट हॉल में निकाह और रुखसती की थी। इसी दौरान पहली पत्नी के परिजनों में उसके विरुद्ध शिकायत की जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। उसका एक साथी भाग गया था। पुलिस ने फिरोज को शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत नौ पर मुकदमा नव विवाहिता को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...