पीलीभीत, जुलाई 14 -- पूरनपुर। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला घर में अकेली थी। 23 मई को देवर हिमांग कुमार ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में हिमांग कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हजारा थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए जिसमें उसने दुष्कर्म करने की बात कही। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना हजारा एसओ शरद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...