बरेली, फरवरी 16 -- शीशगढ़। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया। थाने के उपनिरीक्षक अमर सिंह ने पुलिस के साथ गुलड़िया तिराहे पर छापा मारकर दुष्कर्म के आरोपी नाजिम पुत्र छोटे निवासी करीमगंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तराखंड के किच्छा में मजदूरी करता है। पुलिस ने पूछताछ कर सोमवार को उसे जेल भेज दिया। गांव की युवती ने नाजिम आदि के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप है उसके नाजिम से चार माह से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। अब शादी करने से मना कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.