बरेली, मई 18 -- शीशगढ़। शीशगढ़ क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। आरोपी किशोर ने किशोरी को महिला की मदद से घर बुलाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। मां ने किशोर एवं किशोरी को घर से बुलाकर ले जाने वाली महिला के खिलाफ गत दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी किशोर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। यह भी पढ़ें- महिला किशोरी को ले गई अपने घर, किशोर ने किया दुष्कर्म

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...