काशीपुर, अप्रैल 8 -- दीप पाठक, काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला ने कुंडा थाने में तहरीर देकर कहा था कि महुआखेड़ागंज निवासी जीवेश सिंह ने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना एसआई कुसुम रावत को सौंपी गई है। पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी जीवेश सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.