संभल, अप्रैल 4 -- प्रदेश सरकार के "मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज-5)" के अंतर्गत शनिवार को क्षेत्रपाल सिंह इंटर कॉलेज कल्हा में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपदेश कुमार एवं उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। पुलिस टीम ने छात्राओं को 112, 181, 1076 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी विस्तार से दी। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र के सीयूजी नंबर के बारे में भी अवगत कराया गया, जिससे आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.