देहरादून, दिसम्बर 1 -- उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति महाआंदोलन, क्रांतिकारी मूक बधिर से जुड़े दिव्यांगजन सोमवार को अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने परेड ग्राउंड पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें धरना प्रदर्शन करने से रोक दिया। सभी को करनपुर पुलिस चौकी ले जाया गया। शाम को शासन स्तर पर वार्ता का आश्वासन मिलने के बाद दिव्यांग वापस लौट गए। दिव्यांगों ने कहा कि संगठन की ओर से धरने की सूचना प्रशासन को पूर्व में दे दी गई थी। लेकिन पुलिस उन्हें करनपुर पुलिस चौकी लेकर गई। संदीप अरोड़ा ने कहा कि उन्हें बुधवार को शासन स्तर पर वार्ता का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान विपिन चौहान, उमेश ग्रोवर, सोनिया अरोड़ा, अपूर्व नौटियाल, बबीता तंवर, विनीता, बीना, लल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.