हाजीपुर, अप्रैल 20 -- राघोपुर। संवाद सूत्र पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार रूस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को सुकुमारपुर दियारा नदी के किनारे जंगलों में संचालित 12 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। यह जानकारी रुस्तमपुर थाना पुलिस द्वारा दिया गया। यह भी पढ़ें- छापेमारी में शराब बरामद, पांच शराब भट्ठी ध्वस्त पुलिस द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुकुमारपुर दियारा के जंगलों में 12 देसी शराब की भट्ठियों ...