मथुरा, जून 18 -- मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव जंघावली पुलिया के समीप कच्चे रास्ते से मंगलवार देर शाम करीब दस माह पहले चोरी ट्रॉला बरामद किया है। पुलिस ने सीज ट्रैक्टर भी बरामद कर आरोपी का चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ अजय किशोर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उप निरीक्षक सूरज तेवतिया पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर गांव जंघावली पुलिया के समीप से चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने धीरज निवासी गांव नौगांव, छाता को ट्रैक्टर ट्रोली समेत पकड़ा। पुलिस ने इसके कब्जे से 10 माह पूर्व चोरी किया गया ट्रोला बरामद करने के साथ ही सीज किया हुआ ट्रैक्टर फार्माट्रैक बरामद कर चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि 20 अगस्त-2025 को थाने में ट्रोला चोरी करने का मुकदम...