पीलीभीत, अप्रैल 1 -- माधोटांडा। माधोटांडा क्षेत्र के कस्बा कलीनगर के अनीता देवी की शादी रितिक पुत्र बाबूराम निवासी गांव नवदिया दहला थाना सुनगढ़ी के साथ तय हुई थी। अनीता के परिजनों ने सगाई में सोने की अंगूठी और एक लाख बानवे हजार की नकदी दी। पांच मई को शादी की तारीख पक्की हुई। आरोप है कि सगाई के बाद रितिक के परिजन दहेज की मांग करने लगे। उन्होंने दहेज न देने पर शादी करने से मना कर दिया। 15 दिन पहले रितिक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। जब इसकी जानकारी अनीता के परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने रितिक के परिजनों से शादी करने को कहा। आरोप है कि वह गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने अनीता के पिता हेतराम की शिकायत पर बाबूराम, रितिक, राहुल और रितिक की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.