औरंगाबाद, मार्च 26 -- रामनवमी पर्व को लेकर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दर्जनों डीजे जब्त कर लिए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से डीजे संचालकों और बुकिंग कराने वालों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि तेज आवाज के कारण शोभायात्रा में भगदड़ की आशंका रहती है, इसलिए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। उन्होंने सभी आयोजकों से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.