बरेली, दिसम्बर 11 -- फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार देर शाम रहपुरा रोड पर फाइनेंस कंपनी के दो एजेंटों से 1 लाख 20 हजार रुपये से भरा बैग छिनने के मामले में एसओजी और पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 7-8 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताते हैं कि आरोपी पुलिस के हत्थे लग गए हैं, लेकिन पूरी रकम की रिकवरी नहीं हो पाई है। पुलिस इसके प्रयास में लगी है। रामपुर के हरदुआ निवासी लालाराम और बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी सुनील भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट हैं। सोमवार शाम करीब 6 बजे मीरापुर और रहपुरा गांव से वसूली करके दोनों बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाश झपट्टा मारकर उनका बैग छीनकर रहपुरा की ओर फरार हो गए। बैग में एक टैबलेट, दो मोबाइल और 1.20 लाख रुपये थे। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट द...