मेरठ, मार्च 31 -- मोदीपुरम। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में छोटा हाथी टेम्पो चोरी की घटना का पुलिस ने महज तीन दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी हुए वाहन को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रोशनपुर स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह का 'छोटा हाथी' टेम्पो दो दिन पहले घर के बाहर से चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी अभय यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रभात पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी कृष्णा नगर है। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया टैम्पो भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.