मऊ, अप्रैल 20 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन और रामपुर थाना क्षेत्रों में रविवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। इस दौरान चिन्हित अपराधियों को बुलाकर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य में किसी भी आपराधिक कृत्य से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। मधुबन थाने में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर तलब किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने एक-एक कर सभी की उपस्थिति दर्ज की और उनके वर्तमान कार्य-व्यवहार की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: संदिग्ध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर: थानाध्यक्ष साथ ही सभी को अपने आचरण में सुधार लाने और समाज में शांतिपूर्ण माहौल बनाए...