पूर्णिया, अप्रैल 16 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करते अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी नशे की हालत में उत्पात मचा रहे थे जिससे आसपास के लोग काफी परेशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी आरोपियों का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कुमोद महलदार, थाना श्रीनगर, मुन्ना साह तथा संजीत ऋषि शामिल है। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल यह भी पढ़ें- हंगामा कर रहा शरा...