पूर्णिया, मई 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामविलास पासवान, रंजीत ऋषि तथा वीरेंद्र पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान तीनों संदिग्ध अवस्था में पाए गए। जांच के बाद शराब सेवन की पुष्टि होने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...