पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बलरामपुर, जुलाई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर कोतवाली गैसड़ी की पुलिस ने रविवार को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिहवा गुलहरिया में कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त छोटेलाल पुत्र छेदी, रामकेवल उर्फ केवलराम पुत्र छेदी व बुधराम पुत्र छेदी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित व वारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.