पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार
सोनभद्र, मई 22 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नेवारी से पुलिस ने तीन वारंटियो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। चौकी इंचार्ज घोरावल त्रिभुवन राय ने बताया कि नेवारी गांव निवासी रामआसरे तथा अजय जो कि मारपीट के मामले में निरुद्ध थे। समय-समय पर वे दोनो न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। न्यायालय से उन दोनों के विरुद्ध वारंट जारी हो गया। इसी तरह से ग्राम न्यायालय से लक्ष्मण के विरुद्ध वारंट जारी किया गया। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.