उन्नाव, अप्रैल 5 -- शुक्लागंज। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जहां उनके खिलाफ दर्ज मुकदमें के आधार पर कार्यवाही करते हुये कोर्ट भेजा है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कटरी पीपर खेड़ा निवासी अरुण निषाद, पहाड़पुर निवासी नंद कुमार निषाद तथा कल्लूपुरवा निवासी अजीत कुमार निषाद पर मारपीट, हमला, दंगा और चोट पहुंचाने का मुकदमा दर्ज था। तीनों वांछित चल रहे थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर यादव ढाबा के सामने, ग्राम कल्लूपुरवा क्षेत्र से इन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...