हरिद्वार, जून 8 -- पथरी, संवाददता। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बोडाहेड़ी में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली। सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल बाह्यदत्त जोशी, अजीत तोमर और नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र थे और दोनों पक्षों के लोग आपस में गाली-गलौज तथा मारपीट पर आमादा थे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से रहमान, अल्ताफ और मुजम्मिल निवासी ग्राम बोडाहेड़ी को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया तीनों का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- शांति भंग करने वाले तीन यु...